Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के दागी खिलाड़ी नासिर जमशेद पर स्पॉट फिक्सिंग का दोष हुआ पूरी तरह साबित, लगा बैन

Nasir Jamshed accepts PCB's chaeges

पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के भले ही कई गौरवशाली पल रहे हो लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट अपने आंतरिक विवादों के कारण भी क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही है। पाकिस्तान क्रिकेट से समय-समय पर किसी ना किसी तरह का विवाद देखा गया है जिसमें स्पॉट फिक्सिंग को सबसे बड़ा विवाद कहा जा सकता है।

नासिर जमशेद के फिक्सिंग मामले को लेकर बड़ा फैसला

फिक्सिंग का पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसा जिन्न रहा है जो अक्सर ही बोतल से बाहर निकलकर अपना खास प्रभाव दिखाता है। कुछ ऐसे ही पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के बल्लेबाज नासिर जमशेद के साथ रहा है।

स्पॉट फिक्सिंग में नासिर जमशेद की लिप्तता के मामले में ब्रिटिश नेशनल क्राइम एंजेसी ने अपनी जांच के दौरान पाया है कि नासिर जमशेद ने स्पॉट फिक्सिंग में रिश्वत ली थी।

ब्रिटिश नेशनल क्राइम ब्रांच ने जमशेद को ठहराया दोषी

ब्रिटिश नेशनल क्राइम एंजेसी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान सुपर लीग के 2017 के सीजन के दौरान नासिर जमशेद ने स्पॉट फिक्सिंग की थी। जिसके बाद उन्हें इसी साल अगस्त में एंटी करप्शन ट्राइब्यूनल की ओर से 10 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

ब्रिटिश नेशनल क्राइम एंजेसी ने नासिर जमशेद को लेकर अपने बयान में कहा कि

जमशेद ब्रिटिश नागरिक युसुफ अनवर और मोहम्मद एजाज के साथ फरवरी 2017 में गिरफ्तार किए गए थे। पाकिस्तान और बांग्लादेश के नेशनल क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद जांच के दौरान जमशेद को गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों पर रिश्वतखोरी के भी आरोप लगे हैं और लिखित समन भी भेजा गया है। उन्हें 15 जनवरी को मैनचैस्टर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कही ये बात

वहीं इस मामले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने कहा कि “जमशेद इस मामले में सबसे अहम व्यक्ति हैं बल्लेबाज शर्जील खान और खालिद तलीफ को भी स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्तता के चलते 5-5 साल के लिए बैन कर दिया गया है जबकि पेसर मोहम्मद इरफान और ऑराउंडर मोहम्मद नवाज कम समय के लिए संस्पेंड हुए हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान के दागी खिलाड़ी नासिर जमशेद पर स्पॉट फिक्सिंग का दोष हुआ पूरी तरह साबित, लगा बैन appeared first on SportzWiki Hindi.