Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पास खुद को श्रेष्ठ साबित करने का मौका: स्टीव वॉ

सिडनी
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि आस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर सीरीज़ जीतना दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के पास खुद को श्रेष्ठ साबित करने का एक सुनहरा मौका है। वॉ ने छह दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्टों की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ को लेकर कहा कि मैं इस सीरीज़ को भारत के लिये एक बड़े मौके की तरह देखता हूं। भारत ने इस दौरे के लिये काफी तैयारी की है और मुझे लगता है कि यह एक करीबी सीरीज़ साबित होगी। वॉ ने वर्ष 2004 में भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया था।

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भारतीय बल्लेबाज़ों को लेकर कहा कि विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इस समय उनकी छवि सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसी है। वह इस तरह की बड़ी सीरीज़ का इंतजार करते हैं ताकि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा सकें। वह आस्ट्रेलिया के लिये खतरनाक साबित होंगे। उनके अलावा भी भारत की टीम में कई अच्छे बल्लेबाज़ हैं। भारत एक आॅलराउंड टीम है। वॉ के अलावा अन्य आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भी विराट को महान बल्लेबाज़ बताते हुये माना कि आगामी सीरीज़ में मेहमान टीम सबसे अधिक उनपर आश्रित होगी। गिलक्रिस्ट ने कहा कि विराट इस समय दुनिया के महान बल्लेबाजों में है। भारत चाहेगा कि वह सबसे अधिक रन बनायें लेकिन इसके अलावा भारत के पास और भी अच्छे बल्लेबाज़ हैं। हालांकि आस्ट्रेलिया के पास भी कई बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं। गिलक्रिस्ट ने हालांकि माना कि उनकी टीम के पास अच्छे बल्लेबाजों के अलावा बेहतरीन गेंदबाज़ भी हैं जो भारतीय बल्लेबाज़Þों के लिये बड़ी चुनौती साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी हमारी ताकत हैं। पैट अच्छी फार्म में है जबकि हेजलवुड मैकग्रा की तरह गेंदबाजी करते हैं।