पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक समय अपनी गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अपने नाम की धूम करने वाले पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को तो आप जानते ही होंगे। जिनका एक बना-बनाया करियर उन्हीं की गलती से खत्म हो गया। मोहम्मद आसिफ का पाकिस्तान के दागी गेंदबाज के रूप में करियर तो ऐसे खत्म हुआ।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का हुआ एक्सीडेंट
जो मोहम्मद आसिफ के लिए किसी झटके से कम नहीं था लेकिन अब इस पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज को एक बड़ा झटका सोमवार को तब लगा जब वो अपने परिवार के साथ सड़क दुर्घटना के शिकार बने।

सोमवार को अल सुबह पाकिस्तान के लाहौर में मोहम्मद आसिफ अपने परिवार के साथ कार में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी काम का फुटपाथ पर एक्सीडेंट हो गया।
मोहम्मद आसिफ अपने परिवार के साथ थे काम में मौजूद
इस रोड़ एक्सीडेंट में मोहम्मद आसिफ के साथ ही उनकी दो बेटियां और उनकी पत्नी घायल हो गई हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

दरअसल मोहम्मद आसिफ सोमवार को सुबह अपने परिवार के साथ लाहौर में कहीं जा रहे थे। उसी दौरान लाहौर की डिफेंस फेस के पास मोहम्मद आसिफ सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अपनी कार का संतुलन खो बैठे और कार फुटपाथ पर चढ़ गई।
फुटपाथ पर चढ़ी कार, अस्पताल में हो रहा है इलाज
इस एक्सीडेंट के तुरंत बाद वहां पर मौजूद बचाव दल आया और मोहम्मद आसिफ और उनके परिवार के सदस्यों को कार से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां आसिफ और उनके परिवार के सदस्य भर्ती जरूर हैं लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने खतरें से बाहर बताया है।

डॉक्टरों की ओर से आसिफ के परिवार के सभी सदस्यों का सिटी स्कैन किया जाएगा जिन्हें सिर में मामूली चोट लगी हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पाकिस्तान के पूर्व दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और उनके परिवार के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा appeared first on SportzWiki Hindi.