इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही विराट एंड कंपनी ने एडिलेड में इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि भारतीय ने कंगारू टीम को 323 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन आॅस्ट्रेलिया टीम टेस्ट के अंतिम दिन 291 रनों पर सिमट गई और 31 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
AusvInd: विराट एंड कंपनी ने आॅस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट मैच में रौंदा 31 रनों से, सीरीज में 1-0 बढ़त की हासिल
आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच खेलते हुए भारतीय टीम के 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाबी हासिल की। पंत ने अपने टेस्ट करियर के छठे मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आपको बता दें कि पंत ने एक टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 11 कैच पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
इसी के साथ भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जैक रसेल और साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पंत एक टेस्ट की पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है। ये शानदार उपलब्धि हासिल कर ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ा। पहले टेस्ट मैच में शानदार पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा को मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। अब इस चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 14-18 दिसंबर को पर्थ में खेला जाएगा।