Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेहा और अफशां को संयुक्त बढ़त

कोलकाता
अफशां फातिमा ने नेहा त्रिपाठी के लचर प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए गुरुवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 18वें और अंतिम चरण के दूसरे दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली। पहले दौर में 73 का स्कोर बनाने वाली अफशां ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला और कुल 147 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई। पहले दौर में 70 का शानदार स्कोर बनाने वाली नेहा दूसरे दौर में 77 का स्कोर ही बना सकी और वह भी 147 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अमनदीप द्राल 77 और 76 के स्कोर से कुल 153 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं।