Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब बुमराह ने तोड़ा इस गेंदबाज का रिकॉर्ड, बने डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसी साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अब तक 45 विकेट हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में बना दिया सबसे तेज अर्धशतक, नाम जानकर चौंक जाओगे आप

इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज दिलीप दोशी का 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। टीम इंडिया की ओर से डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इससे पहले स्पिनर दिलीप दोशी के नाम था। दोशी ने 39 साल पहले 1979 में 40 विकेट हासिल किए थे।

AusvInd: कंगारू टीम पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, भारत के इस गेंदबाज ने छुड़ाए ऑस्ट्रेलिया के पसीने

भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने इस साल 5 जनवनरी को केपटाउन में द. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले 8 टेस्ट मैचों में 23.66 की औसत से 39 विकेट हासिल किए थे।

विकेट के पीछे ये बचकानी हरकत करते पकड़े गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन

इस मैच में उन्होंने 33 रन पर छह विकेट हासिल किए। मैच में उन्होंने मॉर्कस हैरिस का विकेट लेकर दोशी की बराबरी की। इसके बाद शॉन मार्श को पवेलियन की राह दिखाकर दोशी से आगे निकल गए। डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद तीसरे, स्पिनर नरेंद्र हिरवानी चौथे और तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पांचवें स्थान पर हैं।