भारत के लिए वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में कई महान परियां खेली गई है. लेकिन आज भी क्रिकेट का हर फैन वीवीएस लक्ष्मण के 281 की पारी की बात जरुर करता है. इस पारी की वजह से न कवल भारत में हरा हुआ मैच जीता था बल्कि टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित भी किया था. वहीं हाल में ही इस पारी को लेकर राहुल द्रविड़ ने बात की. आप को बता दें कि राहुल द्रविड़ ने लक्ष्मण के साथ मिलकर टीम को संभाला था.
ये भारत की सबसे बेस्ट इनिंग है

हाल में ही राहुल द्रविड़ लक्ष्मण की ऑटो बायोग्राफी लॉन्च होने के मौके पर हैदराबाद पहुंचे थे.जहाँ पर उन्होंने इस पारी की बात करते हुए कहा कि
“बिना किसी शक के मैं ये बात कह सकता हूँ, कि ये पारी किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई आज तक की सबसे बेस्ट पारी है. जिस तरह के हालत थे, जिस तरह से इस पारी को खेला गया सब बेस्ट था.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“मैं खुशनसीब हूँ कि उस दौरान मैं उनकी इस पारी को सबसे बेहतर व्यू के साथ देख पाया था. इस दौरान मैंने भी अपनी बल्लेबाज़ी में सुधार देखा था.”
बेहद यादगार रहा था वो मैच

मुंबई में हार के बाद भारतीय टीम 0-1 से पीछे थी और कोलकाता टेस्ट में उसे फॉलोऑन खेलने के लिए कहा गया था, लेकिन लक्ष्मण की 281 और राहुल द्रविड़ की 180 रन की पारी और दोनों के बीच पांचवें विकेट की 376 रन की साझेदारी से भारत 171 रन की यादगार जीत दर्ज करने में सफल रहा. इस हार के साथ स्टीव वां की टीम का रिकार्ड लगातार 16 जीत का अभियान भी थम गया था.
सौरव गांगुली ने भी की थी तारीफ

सौरव ने कहा कि
“2001 में ईडन गार्डन्स में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी ने उनके करियर को बचा लिया.”
गांगुली ने यहां लक्ष्मण की आत्मकथा ‘281 एंड बियॉन्ड्स’ के विमोचन के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा कि
“लक्ष्मण की दूसरी पारी में खेली गई उस मैराथन पारी ने न सिर्फ देश को बचाया बल्कि एक कप्तान के रूप में उनकी भी काफी मदद की.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीरेंद्र सहवाग के तिहरे शतक को नही बल्कि इस पारी को राहुल द्रविड़ ने बताया भारतीय क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारी appeared first on SportzWiki Hindi.