विश्व क्रिकेट में एक दौर में अपने केवल नाम भर से विरोधी टीमों के जेहन में खौफ पैदा करने वाली टीमों में वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों अपने क्रिकेट के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। वेस्टइंडीज की टीम का वो डंका बजने वाला दौर बित चुका है लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि ये टीम अपने इतने खराब पड़ाव पर पहुंच जाएगी।
वेस्टइंडीज की हालात हो रही है बद से बदतर
वेस्टइंडीज की हालात इस समय तो बद से बदतर होती जा रही है जब उन्हें बांग्लादेश जैसी टीम से भी जीतने में पसीनें छूट गए हैं। वेस्टइंडीज की इस हालात पर उनके पूर्व क्रिकेटरों को भी बड़ा दुख हो रहा है।

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर रहे फिल सिमंस की भी कुछ ऐसी ही हालात है। मौजूदा समय में अफगानिस्तान टीम के कोच पर पर बैठे फिल सिमंस ने वेस्टइंडीज की इस खराब हालत पर निराशा जाहिर की है।
वेस्टइंडीज की मौजूदा हालात पर फिल सिमंस ने जाहिर की निराशा
फिल सिमंस ने कहा कि “मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं कि इस क्रिकेट जगत के क्लाइव लॉयड, विव रिचर्ड्स और सर गैरी सोबर्स के लिए ये कितना ही निराशाजनक होगा। हम सभी के लिए ये निराशाजनक है। जब तक कोई भी सही चीजों को करने का फैसला नहीं करता है जहां इस तरह का क्रिकेट से संबंध है तो बहुत निराशा होती है।”

भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर बोले सिमंस
फिल सिमंस को जब भारतीय टीम के एडिलेड टेस्ट के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “एडिलेड में भारत के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने वहां ये साबित किया है कि हम यहां सीरीज जीतने के लिए आए हैं। मुझे लगता है कि पुजारा उस पहली पारी में असाधारण थे और उन्होंने भारत के लिए मैच जीवित रखा।”

भारतीय टीम की गेंदबाजी पर तो अफगान कोच फिल सिमंस कायल हो गए। उन्होंने कहा कि “भारत के तेज गेंदबाज भी हैं, सिर्फ अश्विन और कुलदीप नहीं है। बुमराह, शमी, ईशांत, उमेश यादव भी उछाल वाले विकेट पर अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और ऐसा कुछ जो उन्होंने किया है तो ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में सावधान रहना होगा।”
इंग्लैंड को बताया विश्व कप की दावेदार टीम

फिल को जब अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप की दावेदार टीम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “इंग्लैंड को मैं सबसे ऊपर मानता हूं। वो जिस तरह से खेल रहे हैं और वहां की कंडिशन है वो उनके मेक-अप को और बेहतर बनाता है। “
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने भारत को माना मजबूत लेकिन इस टीम को बताया विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.