Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बीच नहीं है सब कुछ ठीक? गौती ने दिया वीरू के उल्टा बयान

गौतम गंभीर ने मंगलवार 4 दिसंबर को अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था. बता दे, कि गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते कई मैचों में जीत दिलाई थी.

भारतीय टीम के लिए उन्होंने साल 2007 के टी-20 विश्व कप फाइनल में 75 रन की शानदार पारी खेली थी, तो वहीं विश्व कप 2011 के फाइनल मैच में उन्होंने 97 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी.

लेकिन बीसीसीआई ने नहीं दिया गंभीर को विदाई मैच 

भले ही गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट को बहुत बड़ा योगदान रहा हो, लेकिन उन्हें बीसीसीआई ने विदाई मैच नहीं दिया और उन्हें मैदान के बाहर से ही क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा है. बता दे, कि वह साल 2016 से भारत की अंतरराष्ट्रिय टीम से बाहर चल रहे थे. उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में खेला था.

विदाई मैच को लेकर सहवाग और गंभीर के अलग-अलग बोल 

टाइम्स नाऊ को दिए गये अपने एक बयान में गौतम गंभीर ने कहा था, कि “मुझे नहीं लगता, कि किसी भी क्रिकेटर के लिए उसका फेयरवल मैच आयोजित किया जाना जरुरी है. 

1 नवंबर 2015 को जनसत्ता में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक बयान में कहा था, कि “मुझे खेलते हुए संन्यास लेने का मौका नहीं दिया गया. इसका दुःख मेरे दिमाग में हमेशा रहेगा. मैं पूछना चाहता हूं, कि जो खिलाड़ी अपने देश के लिए 12-13 साल खेले हैं. क्या वह एक फेयरवेल मैच के हकदार नहीं हैं ?”

गंभीर के संन्यास पर सहवाग ने ट्वीट भी नहीं किया 

आपकों बता दे, कि गौतम गंभीर के संन्यास पर क्रिकेट के कई बड़े-बड़े दिग्गजों ने ट्वीट किया है और गंभीर को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है, लेकिन सभी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वाले सहवाग ने गंभीर के संन्यास पर कोई ट्वीट नहीं किया हैं. ऐसा लग रहा है, गंभीर और सहवाग के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

दरअसल, कुछ महीने पहले ही जब सहवाग दिल्ली की सलाहकार समिति में शामिल थे, तो उन्होंने मनोज प्रभाकर को दिल्ली का कोच बनाने की सलाह दी थी, लेकिन गंभीर मनोज प्रभाकर को दिल्ली के कोच बनाने के पक्ष में नहीं थे. वह नहीं चाहते थे, कि उनकी टीम का कोच कोई ऐसा व्यक्ति बने जिस पर फिक्सिंग के आरोप लगे हो.

तब से ही अधिकतर मौके पर देखा गया है, जब दोनों एक दूसरे से दूर ही खुद को रखते हैं. अभी हाल ही में लक्ष्मण जब दिल्ली में अपनी किताब को लांच कर रहे थे, तब ये दोनों खिलाड़ी वहां एक ही मंच पर मौजूद थे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे से बात तक नहीं की. खैर साफ़तौर पर तो हम कुछ नहीं कह सकते, लेकिन दोनो के बीच सबकुछ ठीक तो बिल्कुल ही नहीं लग रहा है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बीच नहीं है सब कुछ ठीक? गौती ने दिया वीरू के उल्टा बयान appeared first on SportzWiki Hindi.