Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट हारने के बाद भी विराट कोहली को हुआ ये बड़ा फायदा

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौर पर है और चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की खराब बल्लेबाजी करने के कारण भारत दूसरा मैच हार गया। लेकिन इस हार के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को जो फायदा हुआ वह दूसरे बल्लेबाजों को नहीं हुआ और एक फिर से विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है।

ऑस्ट्रेलियाई इस खिलाड़ी ने कोहली के बर्ताव को बताया ;मूर्खतापूर्ण

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चार मैचों की सीरीज में खेले गए दो मैचों में केवल एक शतक लगाया है और इसी कारण उनको 14 अंको का फायदा मिला है। अब विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 934 अंको के साथ शीर्ष स्थान बरकरार हैं। विराट पिछले काफी समय से टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है और कोई दूसरा बल्लेबाज विराट को अभी तक पीछे नहीं छोड़ पाया है। विराट के लगातार प्रदर्शन के बाद भी वह 950 अंको को पार नहीं कर पाए हैं।

2018 में इन खिलाड़ियों ने की शादी, देखें तस्वीरें

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी जबरदस्त फायदा हुआ है। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग के टॉप 5 बल्लेबाजों में विराट के सा​थ पुजारा को जगह मिली है। इसके भारतीय टीम के उप कप्तान रहाणे को भी 2 अंको की बढ़त के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए है।

ICC रैंकिंगः टेस्ट में टॉप 5 बल्लेबाज

1. विराट कोहली (भारत) 934

2. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 915

3. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 892

4. चेतेश्वर पुजारा (भारत) 816

5. जो रूट (इंग्लैंड) 807



Herald