भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में आंध्रा के खिलाफ शतक बनाकर अपने करियर का समापन किया। अब गंभीर लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और इसमें अपनी बात रख रहे हैं। अब उन्होंने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ऑस्ट्रेलिया को अपने तरीके से खेलना चाहिए

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले मैच की पहली पारी में काफी धीमी बल्लेबाजी की। यह टीम अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती रही है। बैन की वजह से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बाहर होने के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे गया है।
टीम के प्रदर्शन के बारे में गंभीर ने कहा
“ऑस्ट्रेलिया को वैसे ही खेलना चाहिए जैसा उन्होंने हमेशा खेला है। एक विवाद की वजह से अपनी पूरी पहचान नहीं बदलनी चाहिए। आक्रामक होने पर उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जब तक आप व्यक्तिगत नहीं होते हैं तब तक इसमें कुछ भी गलत नहीं होता है। मनुष्य अपनी भावनाओं को दिखाने के लिए बाध्य हैं। रोबोट पेशेवर खेल नहीं खेलते हैं।”
सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही स्लेजिंग नहीं करती

ऑस्ट्रेलिया की टीम हमेशा अपनी स्लेजिंग के लिए बदनाम रही है। हालाँकि, गौतम गंभीर का मानना है कि सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम ही स्लेजिंग नहीं करती, अन्य टीमें भी इसमें पीछे नहीं हैं।
उन्होंने कहा
“मुझे स्लेज किया गया है और मैने भी स्लेज किया। यह केवल ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ़्रीकी ही नहीं भारतीय टीम भी करती है। ऑस्ट्रेलिया ने गलत किया (गेंद से छेड़छाड़) और उन्हें इसके लिए दंडित किया गया है। इसीलिए इसपर ज्यादा रोना ना मचाये।”
ऑस्ट्रेलिया को खल रही कमी

कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर बैन लगा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को इन दोनों बल्लेबाजों की काफी कमी खल रही है। वार्नर टीम को तेज शुरुआत देते थे, लेकिन अब कम अनुभवी खिलाड़ी वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। स्मिथ भी ऑस्ट्रेलिया के लिए लम्बी पारी खेलते थे लेकिन उनका न होना भी घरेलू टीम को परेशान कर रहा है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post गौतम गंभीर ने बताया, भारत को कैसे हरा सकती है ऑस्ट्रेलिया की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.