भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं. उन्होंने क्रिकेट के हर फ़ॉर्मेट में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से खुद को साबित किया है. अब इस खिलाड़ी का नाम महान खिलाड़ी में शुमार हो चुका है. अगर वनडे मैचों की बात करें तो वो इस समय के सबसे बेहतरीन रन चेज करने वाले बल्लेबाज है.
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऐसे लक्ष्य का पीछा करते आउट हुए विराट

दक्षिण अफ्रीका दौरे में केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में भारत के सामने जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम 135 रन पर सिमट गई और इसमें विराट का योगदान 28 रन का रहा. सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट में भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य था और यहां भी भारतीय टीम 155 रन पर ढेर हो गई. विराट मात्र पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली फिर रहे फ्लॉप

इंग्लैंड में बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 194 रन का लक्ष्य मिला था और टीम 162 रन पर आउट हो गई. विराट ने हालांकि 51 रन बनाए लेकिन वह सातवें विकेट के रूप में टीम के 141 के स्कोर पर आउट हुए जिसके बाद भारतीय टीम 162 रन पर सिमट गई. इस मुकाबले में विराट के पास भारत को जिताने का पूरा मौका था, लेकिन वह टीम की नैया को मझदार में ही छोड़ गये.
साउथम्प्टन में चौथे टेस्ट में भारत के सामने 245 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम इंडिया 184 रन पर सिमट गई. विराट ने 58 रन बनाए और वह चौथे विकेट के रूप में 123 के स्कोर पर आउट हुए.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कर रहे हैं वही गलती

ऑस्ट्रेलिया में पर्थ के दूसरे टेस्ट में भारत को 287 का लक्ष्य मिला और टीम ने 140 रन बनाए. इसमें विराट का योगदान मात्र 17 रन था. अब ये देखना होगा अपनी इस गलती को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कब तक सही करेंगे.
भारत ने पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में कई मैच जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन विराट कोहली इन महत्वपूर्ण मौकों में टीम को जीत की मंजिल पर नहीं ले जा सके.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट में इस साल लगातार बना रहे हैं ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.