भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच आज 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया है.
भारतीय टीम ने इस मैच में युवा ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका दिया है. मयंक अग्रवाल ने डेब्यू करते ही एक बहुत शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
बतौर ओपनर ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने वाले पहले बल्लेबाज

मयंक अग्रवाल अपने डेब्यू के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में बतौर ओपनर पहली पारी में डेब्यू करने वाले पहले बल्लेबाज बन गये है. उनसे पहले किसी ओपनर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली ही पारी में डेब्यू नहीं किया था. हालाँकि, साल 1947 में आमिर इलाही ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में डेब्यू करते हुए दूसरी इनिंग में पारी की शुरूआत की थी.
आमिर इलाही ने ऑस्ट्रेलिया में दूसरी पारी में ओपनिंग करते हुए डेब्यू किया था, लेकिन भारत के मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में ही ओपनिंग करते हुए डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाया है. मयंक के इस रिकॉर्ड के टूटने का भी कोई चांस नहीं है, क्योंकि वह अब पहले ही बल्लेबाज माने जायेंगे. जिसने ऑस्ट्रेलिया की धरती में बतौर ओपनर पहली पारी में डेब्यू किया है.
साल 2011 से भारत की सबसे अच्छी साझेदारी

मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने आज तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहली पारी में भारत के लिए 18.5 ओवर तक ओपनिंग साझेदारी निभाई. ओवरों के लिहाज से साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती में जुलाई 2011 से यह भारत की सबसे अच्छी साझेदारी थी. बता दे, कि मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने कुल 40 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई.
इस प्रकार है तीसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमें

भारत : मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया : मार्क्स हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हैड, मिचेल मार्श, टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), पैट कमिंग्स, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मयंक अग्रवाल ने डेब्यू करते ही बनाये ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना अब किसी के लिए आसान नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.