इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं और टीम इंडिया को दो बार विश्वकप जीताने में अहम योगदान दिया। भारत के इस दिग्गज बाएं के ओपनर बल्लेबाज ने हाल ही क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। गंभीर ने भारत को 2011 का सीमित ओवर का विश्वकप और 2007 में टी20 विश्वकप जीताने में अहम योगदान दिया है।
इसी बीच आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिली हैं कि गंभीर के संन्यास लेने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंभीर को पत्र लिखकर संदेश दिया हैं कि क्रिकेट के मैदान में आपके अतुल्य योगदान के लिए बहुत—बहुत बधाई दी और साथ ही शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने संन्यास के बाद उनकी भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने मोदी का ये पत्र ट्विटर पर शेयर किया और पीएम मोदी का धन्यावद किया। इसके साथ ही गंभीर ने पीएम को धन्यवाद किया और कहा कि ये सब हमारे देशवासियों के प्यार और समर्थन से हासिल हुआ है। ये सब हमारे देश को समर्पित है।
आपको बता दें कि भारत के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में अपना अंतिम मैच खेला था। गंभीर ने अपना अंतिम रणजी मैच अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह मैदान में आंध्रप्रदेश के खिलाफ खेला था। बाए हाथ के ओपनर बल्लेबाज गौतम ने अपने अंतिम मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है।