इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच अब छह दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच इस आगामी टेस्ट सीरीज से पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर रही थी और एक मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था।
IndvsAus : चोटिल पृथ्वी की जगह इस बल्लेबाज को मिले मौका, इस पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह
इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आॅस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज में निपटने के लिए एक खास रणनीति बना रहे है। विराट ने कहा कि इस आगामी टेस्ट सीरीज में पिछले दौरें की तुलना में ज्यादा मैच्योर हो गया हूं और इस कारण अब छह दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में किसी तरह से भिड़ने की आवश्यकता नहीं लगती है।
जैसा कि आप जानते हो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का स्वभाव काफी आक्रामक है। आपको बता दें कि विराट आॅस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छींटाकशी में भिड़ गए थे। लेकिन, अब विराट बताया कि उन्होंने बीते अनुभवों से सीख लिया हैं और इस सीरीज में ऐसी किसी घटना की कोई उम्मीद नहीं है। विराट ने कहा कि अब में आत्मविश्वास से लबरेज हूं और मुझे किसी को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है।
इसी बीच आपको बता दें विराट एंड कंपनी इस बार आॅस्ट्रेलिया में कई सालों का जीत का सूखा समाप्त करने की कोशिश करेगी। भारत ने आॅस्ट्रेलिया अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। टीम इंडिया के पास फिलहाल शानदार मौका है। क्योंकि कंगारू टीम के खतरनाक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका में बॉल टेंपरिंग के कारण नहीं खेल रहे है। उन पर एक साल का बैन लगा हुआ तो ऐसे में युवा विराट बिग्रेड के पास शानदार मौका है।