इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच बुधवार 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। फिलहाल भारत और कंगारू टीम इस टेस्ट सीरीज में एक—एक से बराबरी पर है। मेलबर्न में आयोजित होने वाला तीसरा टेस्ट मैच दोनो टीमों के लिए बहुत अहम रहने वाला है। क्योंकि दोनों टीमें ही इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
इसी बीच कंगारू टीम के पूर्व ओपनर विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने साफ तौर पर कह दिया हैं कि इस टेस्ट सीरीज को मेहमान टीम यानी कि भारतीय टीम ही जीतेगी। मैथ्यू हेडन ने साफ-साफ कहा कि भारतीय टीम ही ये टेस्ट सीरीज की विजेता बनने जा रही है। कंगारू टीम के पूर्व विस्फोट बल्लेबाज ने बताया कि इस समय कंगारू दौरे पर आई विराट एंड कंपनी काफी यंग है और साथ ही टीम काफी मजबूत है। कंगारू दौरे पर भारत के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और काफी गहरी टीम है।
इशांत शर्मा मेलबर्न में हासिल कर सकते हैं ये खास उपलब्धि, पीछे छोड़ सकते हैं इस दिग्गज गेंदबाज को
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार हेडन ने ये भी बताया कि विदेश में सीरीज जीतना बहुत कठिन है। लेकिन फिर भी ऐसा लगता हैं कि विराट एंड कंपनी ये सीरीज जीतेगी और भारतीय टीम इस चार टेस्ट मैच की सीरीज को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने अभी तक कंगारू धरती पर अभी एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक सबसे ज्यादा 222 रन बनाएंगे।