Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

भोपाल 
पुणे महाराष्ट्र में खेली गई 37वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता (सीनियर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप) में मध्य प्रदेश वाटर स्पोटर्््स अकादमी के रोइंग खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाये। संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग के अनुसार यह प्रतियोगिता 17 से 23 दिसंबर तक चली। इस चैम्पियनशिप में 500 मीटर और दो हजार मीटर वुमेन पेयर इवेंट में अकादमी की खिलाड़ी सोना कीर और रुकमणी दांगी की जोड़ी ने एक-एक स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। चैम्पियनशिप के 2000 मीटर मेन्स काक्सलेस-4 इवेंट में अकादमी के खिलाड़ी मानस शर्मा, रोहित सेंधव, विजयपाल सिंह और सुनील प्रजापति ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि मेंस डबल स्कल इवेंट में अकादमी के खिलाड़ी मंगल सिंह और नीतेश भारद्वाज की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। 

चैम्पियनशिप के अंतर्गत 500 मीटर रेस के अलग-अलग इवेंट््स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 3 कांस्य पदक जीते। इनमें मेन्स सिंगल स्कल इवेंट में सलीम खान, मेन्स पेयर इवेंट में तेजिंदर सिंह और अजीत कुमार यादव तथा मेन्स काक्स लेस-4 इवेंट में म प्र के खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार अमित कुमार सचिन कुमार और अकादमी के खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह ने 1-1 कांस्य पदक अर्जित किया।  प्रतियोगिता में अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया। देश के 24 राज्यों के करीब साढ़े पांच सौ खिलाड़ियों की चैम्पियनशिप में भागीदारी रही।  मध्यप्रदेश रोइंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन दलबीर सिंह तथा टीम मैनेजर एवं सहायक प्रशिक्षक (पुलिस) पवन परिहार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने भागीदारी कर पदक अर्जित किए।