दिल्ली के दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट को एक लंबी सेवा देने के बाद आखिरकार मंगलवार को सन्यास का फैसला कर लिया। गौतम गंभीर ने मंगलवार शाम को सभी तरह की क्रिकेट से अलविदा कहने का फैसला कर लिया।
गौतम गंभीर ने साल 2003 में अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया जो साल 2016 तक खेलते रहे। पिछले दो साल से बाहर गौतम गंभीर के सामने कुछ ऐसे कारण आए जिन्होंने उन्हें रिटायरमेंट लेने पर मजबूर किया…
तो वो ये हैं तीन कारण जिससे गौतम गंभीर ने लिया सन्यास
खराब फॉर्म और फिटनेस
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम से पिछले काफी समय से दूर हैं। गौतम गंभीर ने इस दौरान फॉर्म को हासिल करने की कोशिश की लेकिन इतनी अच्छी तरह से वो अपनी फॉर्म को साबित नहीं सकर सके।

तो वहीं दूसरी तरफ गौतम गंभीर के सामने इसके अलावा अपनी फिटनेस का भी सबसे बड़ा मुद्दा था। फिटनेस के मामले में गौतम गंभीर मैदान में कुछ ढिले पड़ते नजर आ रहे थे और आखिरकार उनका ये फैसला आ गया।
बढ़ती उम्र
हर किसी खिलाड़ी के लिए एक स्टेज होती है जिसमें उगल बढ़ती उम्र ने साथ दिया तो ठीक नहीं तो उम्र बढ़ने का असर प्रदर्शन पर साफ तौर पर नजर आने लगता है। ऐसा ही कुछ गौतम गंभीर के साथ हुआ।

गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने 37 बरस पूरे किए। अब उनकी ये बढ़ती उम्र साफ तौर पर इस ओर इशारा कर रही थी कि उनका समय खत्म होने के कगार पर है और इसका अहसास गंभीर को हो गया।
चयनकर्ताओं की लगातार अनदेखी
पिछले दो साल से गौतम गंभीर भारतीय टीम से पूरी तरह से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच खेला उसके बाद से तो वो लगातार अनदेखा किया जा रहे हैं।

चयनकर्ता किसी भी हाल में गौतम गंभीर को मौका देने कोे मूड़ में नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में गौतम गंभीर ने चयनकर्ताओं के मूड़ को भांपकर आखिरकार संन्यास का फैसला कर ही लिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post इन तीन कारणों ने गौतम गंभीर को कर दिया रिटायरमेंट लेने में मजबूर appeared first on SportzWiki Hindi.