Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेंगलुरू ओपन: पहले दिन मुकेश, बैसोया और हरेंद्र को संयुक्त बढ़त

बेंगलुरू 
मुकेश कुमार, हनी बैसोया और हरेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को बेंगलुरू ओपन गोल्फ के पहले दिन छह अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। श्रीलंका के अनुरा रोहाना पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं। बेंगलुरू के एम धर्मा, सी मुनियप्पा, मारि मुत्थू, दिल्ली के राशिद खान, शमीम खान और गुरुग्राम के दिग्विजय ंिसह सहित 10 गोल्फर 68 के स्कोर से संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। गत चैंपियन अहमदाबाद के उदयन माने इनसे एक शाट पीछे संयुक्त 15वें स्थान पर हैं।