Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी आक्रामकता की वजह से आलोचना झेल रहे विराट कोहली ने गिलक्रिस्ट के सामने दिया ये जवाब

इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी कर रही हैं। कभी विश्व की नंबर वन कही जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने आक्रमक रवैये और स्लेजिंग के लिए जानी जाती थी।

लेकिन इस समय अपने दो अनुभवी बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में यह टीम कमजोर दिखाई पड़ रही हैं। लेकिन वहीं भारतीय टीम के कप्तान भी विरोधी टीम को उसी की भाषा में जवाब देने की बेहतरीन समझ रखते हैं।

जब तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपनी तीसरी गेंद पर एरोन फिंच का विकेट चटकाया। उस समय पर कोहली का रिएक्शन बेहद खास था। लेकिन कुछ लोगों ने तो कोहली के जश्न मनाने के ऊपर भी सवाल खड़े कर दिए।

इसकी अच्छी समझ नहीं थी


भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने पूर्व आस्ट्रेलियाई एडम गिलक्रिस्ट के साथ फॉक्स स्पोर्ट्स पर इंटरव्यू दिया हैं। जिसमें उन्होंने कहा  कि , “मुझे इसकी (व्यवहार को लेकर) इतनी अच्छी समझ नहीं थी। सीमा रेखा या ऐसी कोई चीज कहां तय करनी है।’’

उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि , “यहां ये सब जो कुछ भी हुआ हैं। मैं इसके लिए ये नहीं बोलूंगा कि मुझे खेद हैं। लेकिन मैं इस चीज़ को जरूर अपनी गलती मानता हूँ। इस समय मैं अपनी गलतियों से सीख ले रहा हूँ।”

सीरीज जीतने पर हैं सबकी नजरें


कप्तान कोहली की अगुवाई में पहला टेस्ट मैच खेलने गयी भारतीय टीम के ऊपर इस समय सभी की नजरें हैं। भारतीय टीम भी इस समय सिर्फ और सिर्फ इस सीरीज की जीत की टाईफ आना ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

बता दे एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की हैं। टेस्ट मैच के पहले दिन 250 पर सिमटी भारतीय टीम ने दुसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को 191 पर ही पवेलियन वापस भेज दिया हैं।

जिसमें भारत के रविचन्द्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए वहीं ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किये हैं।

मैच के दौरान टूटे कई रिकार्ड्स


भारत के विरुद्ध टेस्ट मैच में कुल 2 रन बनाकर आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श 130 साल बाद लगातार 6 पारियों में लगातार जल्दी आउट होने वाले साथ ही दहाई का आंकड़ा पार न कर पाने  वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन हैं।

तो वही भारतीय टीम ने इस साल बेह्तरीब गेंदबाजों शानदार गेंदबाजी करते हुए किसी भी कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अपनी आक्रामकता की वजह से आलोचना झेल रहे विराट कोहली ने गिलक्रिस्ट के सामने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.