Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल नीलामी: अनिल कुंबले ने कहा, पंजाब को थी इस खिलाड़ी की जरूरत

18 दिसम्बर को जयपुर में आईपीएल 2019 के लिए खिलाडियों की नीलामी हुई थी। इस नीलामी में 60 खिलाड़ी बिके और इसमें भारत समेत दुनिया दुनिया के खिलाड़ी शामिल थे। नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती रहे उन्हें क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदा। इन खिलाड़ियों की बिक्री पर पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुम्बले ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

पंजाब ने शमी को खरीदा

किंग इलेवन टीम ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खरीदा। पंजाब के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी शमी को खरीदना चाहती थी, लेकिन अंत में किंग्स इलेवन ने सुपर किंग्स को इसमें मात दे दी। शमी के पंजाब और मोहित शर्मा के चेन्नई में शामिल में शामिल होने पर अनिल कुंबले ने कहा

“शमी शानदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं और पंजाब की टीम को इस तरह के गेंदबाज की जरूत थी। चेन्नई ने यह अच्छी खरीददारी की है। मोहित शर्मा सभी परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं। वह पेस में भी अच्छा बदलाव करते हैं और साथ ही वह अच्छे फील्डर भी हैं।”

मुंबई इंडियंस ने मलिंगा को खरीदा

इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पुराने हथियार लसिथ मलिंगा को एक बार फिर अपने साथ जोड़ लिया। मलिंगा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पिछली बार वह अनसोल्ड रहे थे लेकिन इस बार उन्हें मुंबई ने बेस प्राइस पर खरीदा। इस बारे में अनिल कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा

“एक समय मुंबई जसप्रीत बुमराह को आराम देने की सोचेगी और तभी उन्हें मलिंगा के अनुभव की जरूरत पड़ेगी। वह शुरुआती टीम में भी हो सकते हैं।”

विश्व कप की वजह से जल्द शुरू होगा आईपीएल

आईपीएल हर साल अप्रैल में शुरू होता था लेकिन विश्व कप को देखते हुए इस बार मार्च में ही शुरू हो जायेगा। विश्व कप मई के अंत में शुरू होने वाला है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी के बीच आईपीएल में ही वापस चले जायेंगे। इसी वजह से कई ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा भी नहीं लिया।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल नीलामी: अनिल कुंबले ने कहा, पंजाब को थी इस खिलाड़ी की जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.