Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने बताया, आखिर क्यों उनकी टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीत सकती है टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 6 दिसंबर से होने वाले एडिलेड टेस्ट मैच से पहले एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए सक्षम है.

उन्होंने कहा है, कि इस भारतीय टीम की स्किल्स अच्छी हैं और अनुभव भी है, इसलिए अच्छी मानसिकता के साथ भारत की टीम यह सीरीज जीत सकती है.

पिछले चार सालों में खिलाड़ियों ने हासिल किया है काफी अनुभव 

विराट कोहली ने अपने बयान में कहा,

“हमने चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया में खेला था और तब से लेकर अबतक हमारे खिलाड़ियों ने काफी अनुभव हासिल किया है. हमारे कई खिलाड़ियों को यहां खेलने का अनुभव है, हमारे पास एक अनुभवी टीम है, इसलिए हमें विश्वास है, कि हम यहां जीत हासिल कर सकते है.”

अपने स्किल्स, अनुभव और मानसिकता की वजह से जीत सकते हैं सीरीज 

virat kohli

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“एक टीम के तौर पर हम हमेशा महसूस करते है, हम विदेश में टेस्ट मैच जीत सकते है. हम विदेश में एक या दो रोमांचक टेस्ट नहीं चाहते हैं, हम लगातार प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहते हैं. अब वक्त आ गया है, कि अगर हम लगातार अच्छा प्रदर्शन ना कर पाये, तो हमें संतुष्ट नहीं होना चाहिए.  

हमारी स्किल्स को देखते हुए, अनुभव को देखते हुए हमारी मानसिकता जीत की हैं, हम निश्चित रूप से महसूस कर रहे हैं, कि हमारे पास यहां एक श्रृंखला जीतने का शानदार मौका है. हमारी टीम के पास ऐसी क्षमता है, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत सकती है.”

टेस्ट क्रिकेट का मतलब ही कठिन परिस्थितियों को संभालना

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क से सामना होने के बारे में कोहली ने कहा,

“टेस्ट क्रिकेट का मतलब ही कठिन परिस्थितियों को संभालना है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में कभी भी आसान परिस्थितियां नहीं आती है. 

हमें यह सुनिश्चित करना है, कि बल्लेबाजी में हमारे लिए कोई भी सत्र बहुत ज्यादा खराब ना हो, अतीत में हमने एक-डेढ़ घंटे की अवधि में पांच, छह विकेट खोये हुए है. लेकिन इस बार हमें इन चीजों का ध्यान रखना होगा.

मुझे लगता है हमने कभी-कभी विपक्षी टीम के मुकाबले बेहतर क्रिकेट खेला है, लेकिन कभी-कभी सिर्फ एक-दो सत्रों में ही हमने खेल को अपना हाथ से गंवाया है. मुझे लगता है, कि हमारी मानसिकता, स्थिरता और हमारा चरित्र ही हमें विपक्षी टीम से बेहतर खेल खेलने में मदद करेगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट ने बताया, आखिर क्यों उनकी टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीत सकती है टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.