Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, एरॉन फिंच हुए चोटिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से होने वाली है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया टीम में पहले से ही उनके दो बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ टीम से बाहर है. इसकी वजह ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है. बता दें, भारतीय टीम आज तक कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर टेस्ट नहीं जीत पाई है.

ऑस्ट्रेलिया का सलामी बल्लेबाज अरोन फिंच चोटिल 

पहले टेस्ट शुरू होने से पहले पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने भी भारत वाली मुसीबत खड़ी हो गई है. ये समस्या टीम की ओपनिंग को लेकर है. जैसे पृथ्वी की इंजरी की वजह से भारत के सामने ओपनिंग की समस्या खड़ी हो गई थी ठीक उसी तरह अब एरॉन फिंच की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा दी है.

 नेट्स प्रैक्टिस के दौरान आई चोट 

एडिलेड ओवल के नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान फिंच के दाएं हाथ में चोट लग गई , जिसके दर्द से वो उबर नहीं पा रहे. फिंच को ये चोट तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की बाउंसर पर लगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर से जांच-परख के बाद वो दोबारा नेट्स पर बल्लेबाजी करते नजर आए.हालांकि, फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि फिंच की चोट कैसी है. बता दें, टीम की बल्लेबाजी के बल्लेबाजी में पहले ही अनुभव की कमी है.

एडिलेड टेस्ट में फिंच ऑस्ट्रेलियाई टीम के फर्स्ट ओपनर हैं

बता दें कि एडिलेड टेस्ट में फिंच ऑस्ट्रेलियाई टीम के फर्स्ट ओपनर हैं, इसके अलावा वो टीम के सीनियर और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से भी हैं.
ऐसे में उनकी भूमिका मुकाबले में अहम रहने वाली है और इस लिहाज से उनका इंजर्ड होना मेजबान टीम की मुसीबतों को बढ़ा सकता है. एक तरफ ऑस्ट्रेलिया पहले ही कागज़ पर कमजोर दिख रही है. उसके बाद इस बेहतरीन बल्लेबाज को चोट आना टीम के लिए बड़ी  मुसीबत साबित हो सकती है. हालांकि टीम की गेंदबाजी बेहतरीन है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, एरॉन फिंच हुए चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.