भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय गेंदबाज बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक टीम को कोई सफलता नहीं मिली है,लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाज को खेल नहीं पा रहे हैं. आज विराट कोहली के शानदार शतक के बाद 283 रनों पर ऑल आउट हो गई.
शमी ने डाली ऐसी गेंद बिना आउट हुए फिंच गए मैदान से बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 12 वें ओवर की पहली गेंद आरोन फिंच को डाली. गेंद अतरिक्त उछाल लेते हुए सीधे उनके ग्लव्स को लगी. गेंद इतनी तेज थी की फिंच समझ ही नहीं पाएं. इसके बाद वो आगे खेल नहीं पाएं और रिटायर हर्ट हो गएं. उनकी जगह उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी करने आएं. ऐसे ही जसप्रीत बुमराह ने मार्कस हैरिस को एक इतनी तेज बाउंसर डाली उनके हेलमेट को लगी और निचे गिर गएं.
यहाँ देखें वीडियो
Aaron Finch's injury pic.twitter.com/tdac0hwgK2
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 16, 2018
भारतीय गेंदबाज कर रहे हैं खतरनाक गेंदबाजी
Brutal Test cricket #AUSvIND pic.twitter.com/5NhNkByQYc
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
गौरतलब है कि भले ही भारतीय गेंदबाजों को अभी तक केवल दो सफलता मिली हो. लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लगातार परेशानी में डालते हुए नजर आएं हैं. भारतीय गेंदबाजों ने कैच के कई मौके भी बनाएं लेकिन स्लिप में कई कैच भी ड्राप हुए. भारतीय गेंदबाज तेज पिच का जमकर फायदा उठा रहे हैं. भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया टीम को ऑल आउट करना चाहेंगे.
पहली पारी में टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक
Virat Kohli posted another brilliant hundred and celebrated with meaning early on day three in Perth, writes @samuelfez: https://t.co/0eiJlr9TcD #AUSvIND pic.twitter.com/iDspU3x1I2
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
पहली पारी में टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली के शतक के बावजूद 283 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त मिली. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 123 रन की पारी खेली. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 51 रन, ऋषभ पंत ने 36 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 24 रन बनाए. विराट कोहली और रहाणे को छोड़ दे तो कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post वीडियो: मोहम्मद शमी की खतरनाक गेंद का शिकार हुए आरोन फिंच, बिना आउट हुए ही मैदान से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.