Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाकिब अल हसन को अंपायर पर चिल्लाना पड़ा महंगा, अब चुकानी पड़ेगी इतनी बड़ी कीमत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार के शुरुआती ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर पर चिल्लाने के लिए उनके मैच शुल्क का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. शाकिब को सितंबर 2016 में भी कुछ ऐसा ही जुर्माना लगा था. उस समय श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान भी अंपायर पर चिल्लाने की वजह से उनपर जुर्माना लगा था.

क्या कहा आईसीसी ने?

बांग्लादेश की पारी के 14 वें ओवर में अंपायर ने  वाइड नहीं  दिया जिसके बाद बाद बल्लेबाजी करते हुए शाकिब ने असंतोष दिखाया और अंपायर पर चिल्ला दिया. अब शाकिब के दो डीमेरिट पॉइंट हो गए हैं.

मंगलवार को जारी आईसीसी के एक बयान में कहा गया,

“उन्होंने पहली बार अंपायर पर चिल्लाया और फिर लंबी चर्चा में शामिल हो गए.मैच के अंत के बाद, शाकिब ने अपराध स्वीकार कर लिया और मंजूरी स्वीकार कर ली,उन्होंने कहा, कोई औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं है”.

शाकिब ने खेले गए मुकाबले में 43 गेंदों पर 61 रन बनाये फिर भी टीम हार गई 

शाकिब ने खेले गए मुकाबले में 43 गेंदों पर 61 रन बनाये लेकिन उनकी तरफ से किया गया यह अपमानजनक काम उनके इस पारी ने दाग  लगाने वाला काम कर गया.

बता दें, इस मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 129 रनों पर आउट किया और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली. बांग्लादेश ने 55 गेंद शेष रहते हुए  ही लक्ष्य को हासिल कर लिया दूसरा और तीसरा मैच गुरुवार और शनिवार को ढाका में आयोजित किया जाएगा.

बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती है 

बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 2-1 से जीतने से पहले टेस्ट सीरीज़ में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था. टी-20 और टेस्ट में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब उल हसन हैं. जबकि वनडे में टीम की कमान मशरफे मुर्तजा के हाथ में होती है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शाकिब अल हसन को अंपायर पर चिल्लाना पड़ा महंगा, अब चुकानी पड़ेगी इतनी बड़ी कीमत appeared first on SportzWiki Hindi.