स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में खेली का रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीमों ने एक एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। साथ ही अब तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। आपको बता दे की भारत को पर्थ के मैदान पर खेले गए दूसरें टेस्ट मैच में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही हाल ही में भारतीय टीम की तरफ से कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर चला।
लेकिन हाल ही में एक रिकॉर्ड सामने आ रहा है जिसमें कहा जा रहा है की उनका शतक लगाना उनके लिए तो एक उपलब्धि है लेकिन फिर भी वह मैच नही जीता पाते है। कहा जा रहा है की विराट कोहली ने हाल ही में में टेस्ट मैच में अपना 25वां शतक लगाया। लेकिन फिर भी वह भारतीय टीम को जीत नही दिला पाए। और ऐसा पहली बार नही हुआ है इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चूका है। आपको बता दे की इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती और अभी तक विराट कोहली ने 27 टेस्ट खेले हैं और इन मैचो में उन्होंने ने 11 शतक बनाए हैं। लेकिन फिर भी एक खराब काम रहा है।
वो यह है की वह इन मैच जिनमें उन्होंने ने 11 शतक लगाये है उनमे से भारत को सिर्फ एक में जीत और छह में हार मिली और बाकी के चार मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी कहा जा सकता है उनका शतक बनाना उनके लिए तो एक रिकॉर्ड है लेकिन वह इस टीम को जीत दिलाने में सफल नही हो पाए है।
और ये भी पढ़े:
यह पूर्व ओपनर बना भारतीय महिला टीम का कोच, जानिए
IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम इस इरादे के साथ उतरेगी मैदान में
Herald