स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को पछाड़ते हुए रियल मैड्रिड के खिलाड़ी और क्रोएशियाई मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने 'बालोन डी ओर ' खिताब अपने नाम किया है। आपको जानकारी में बता दें , मोड्रिक के करियर का यह पहला बालोन डी ओर खिताब है।
वहीं बताते चले लगभग एक दशक के बाद मेस्सी और रोनाल्डो के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने ये खिताब अपने नाम किया है। आखिरी बार साल 2007 में ब्राजील के काका ने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया था।
गौतम गंभीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 2011 वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम भूमिका
आपको बता दें , मोड्रिक ने इस साल मई में अपने क्लब के साथ तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब जीता और इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने के बाद मोड्रिक ने कहा, 'हो सकता है कि पिछले कुछ सालों में कुछ खिलाड़ियों ने बालोन डी ओर खिताब जीते होंगे लेकिन अब लोगों ने आखिरकार किसी अन्य खिलाड़ी पर नजर डालना शुरू कर दिया है।' मोड्रिक ने यहां तक कह दिया कि उनके लिए ये साल काफी खास है।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus: पहले टेस्ट के लिए भारत ने की टीम घोषणा, इस दिग्गज खिलाड़ी को नही मिली जगह
भारतीय उपकप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बताया विजेता
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
Herald