बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कुछ दिन पहले ही बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए देश के हालात में अपनी चिंता व्यक्त की थी और कहा था, कि मैं अपने बच्चों को लेकर असुरक्षित महूसस कर रहा हूं, क्योंकि इस देश में इंसान के हत्यारे को पकड़ने के बजाय गाय के हत्यारे को पकड़ने में तरजीह दे जा रही है.
हम बताएंगे कैसे किया जाता है अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव

नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर पाकिस्तान के प्रधनामंत्री इमरान खान ने चुटकी ली थी और अपने एक बयान में उन्होंने कहा था, कि हम भारत को बताएंगे, कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है.
अब कैफ ने दिया इमरान खान को करारा जवाब

पाकिस्तान के प्रधनामंत्री इमरान खान का अल्पसंख्यक वाला बयान भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है. मोहम्मद कैफ ने इमरान खान को उनके इस बयान पर करारा जवाब दिया है.
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पाकिस्तान के प्रधनामंत्री इमरान खान के लिए लिखा,
”आजादी के समय पाकिस्तान में करीब 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे, लेकिन अब सिर्फ 2 प्रतिशत बचे है. वहीं दूसरी तरफ देखें, तो भारत में अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ी है. पाकिस्तान आखिरी देश होगा जो लेक्चर दे, कि अल्पसंख्यकों से कैसा व्यवहार किया जाये.”
यहाँ देखें मोहम्मद कैफ का ट्वीट

There were around 20% minorities at the time of Partition in Pakistan,less than 2% remain now. On the other hand minority population has grown significantly in India since Independence. Pakistan is the last country that should be lecturing any country on how to treat minorities. https://t.co/6GTr3gwyEa
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 25, 2018
आप इस ट्वीट के जरिये देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इमरान खान ने कहा था मोदी को हम सिखायेंगे कैसे किया जाता है अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव, भड़के मोहम्मद कैफ ने दिया इमरान को करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.