Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद दुखी है ब्रेंडन मैकुलम, आईपीएल को लेकर बोल गये ये बड़ी बात

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को आईपीएल की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। 2008 में टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 158 रनों की पारी खेलने वाले मैकुलम की बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं ली। अभी तक वह आईपीएल की कुई टीमों के लिए खेल चुके हैं।

न्यूजीलैंड के सिर्फ दो खिलाड़ी बिके

आईपीएल की नीलामी में इस बार न्यूजीलैंड के 13 खिलाड़ी शामिल थे। इसमें केवल दो खिलाड़ियों को ही खरीददार मिला। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को सनराइजर्स हैदराबाद और तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन को कोलकाता की टीम ने खरीदा।

मैकुलम के अलावा कोरी एंडरसन, मैट हेनरी, जिमी नीशम, ल्यूक रोन्ची, डौग ब्रेसवेल, एंटोन डेविच, ग्लेन फिलिप्स, सेठ रेंस, नील वाग्नेर और ब्लेयर टिकर जैसे खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला।

मैकुलम ने दिए संन्यास के संकेत

आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद अब न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। रेडियो स्पोर्ट्स से बात करते हुए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने कहा

“कभी-कभी इस तरफ की चीजें हो जाती हैं। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं की मैंने अभी तक आईपीएल के 11 सत्र में खेला। सभी अच्छी चीजों का अंत होता है और मुझे बहुत खुशी हुई कि कुछ किवी खिलाड़ी बिके हैं। मैं निश्चित रूप से इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं। मैं निश्चित रूप से अन्य खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। आप कभी भी नहीं जानते कि भविष्य में क्या हो सकता है।”

5 टीमों के लिए खेल चुके हैं

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रेंडन मैकुलम आईपीएल में 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नई टीम कोच्ची टस्कर्स केरला से जुड़े।

कोच्ची के आईपीएल से हटने के बाद वह फिर कोलकाता से जुड़ गये। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग और गुजरात लायंस के लिए भी मैकुलम ने आईपीएल में खेला। पिछले सीजन में वह आरसीबी टीम का हिस्सा थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद दुखी है ब्रेंडन मैकुलम, आईपीएल को लेकर बोल गये ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.