भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। गेंदबाजों ने इस खेले सभी टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टीम भले ही हार गयी लेकिन गेंदबाजों की जमकर तारीफ हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भी भारतीय गेंदबाजों टीम को ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद जीत दिलाई है।
निरंतरता बड़ी परेशानी थी

भारत के पास पहले भी कई शानदार गेंदबाज रहे हैं। इसके बाद भी टीम को लगातार घर से बाहर जीत नहीं मिली है। इस टीम के गेंदबाज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।इसके बारे में कोच ने कहा
“निरंतरता पहले एक बड़ा मुद्दा था, और यह कुछ ऐसा है जिसे हमने गेंदबाजों के साथ बात किया है। यह ऐसा कुछ है जिस पर उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। प्रत्येक बार जब वे नेट पर आते हैं और गेंदबाजी करते हैं, तो उन्हें अपनी योजनाओं और उन्हें अंजाम देने की आवश्यकता के बारे में पता होना चाहिए। हर बार इसे अंजाम देना थोड़ा मुश्किल है लेकिन गेंदबाज पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
सबसे बेहतरीन गेंदबाजी ग्रुप में एक

इस साल भारत के गेंदबाजों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
कोच भरत अरुण ने आगे कहा
“दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने जो किया है और उन्होंने इंग्लैंड में और अब ऑस्ट्रेलिया में क्या किया है। यह भारत के सबसे गेंदबाजी अच्छे समूह में से एक है। यह सिर्फ एक या दो गेंदबाज़ नहीं कर रहे, यह उन खिलाड़ियों का समूह है जो लगातार अच्छा काम कर रहे हैं।”
घर से बाहर शानदार प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजों ने 3 टेस्ट की सभी 60 विकेट चटकाए। इंग्लैंड में भी गेंदबाजों को 9 पारी में गेंदबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने 85 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया में भी पहले टेस्ट में टीम ने सभी 20 विकेट चटकाए। इसी वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर मेजबानों को कड़ी टक्कर दी थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने गेंदबाजों को भारत के सबसे बेहतरीन अटैक में एक बताया appeared first on SportzWiki Hindi.