भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच शादी हुए अभी हाल ही में एक साल पूरा हुआ है लेकिन मीडियो में इस खबर ने जोर पकड़ा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर दिया जवाब
विराट कोहली और अनुष्का र्मा इस समय अपने देश के सबसे हॉट और पोपुलर कपल में से एक है जो आए दिन किसी ना किसी तरह से सुर्खियों में रहते हैं।

लेकिन इस बात तो सोशल मीडिया हो या मीडिया हर तरफ इनके पहले बच्चे के जन्म होने की बाते की जा रही है। विराट कोहली के जल्द ही पापा बनने की खबरें तो आ रही हैं लेकिन इस बीच अनुष्का शर्मा ने इसका जवाब दिया।
प्रेग्नेंसी की बात होगी तो नहीं छिपा सकता कोई
बॉलीवुड अदाकारा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस खबर को लेकर एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि ये पूरी तरह से बकवास है। अनुष्का ने बड़ी बेबाकी के साथ अपनी इस बात को रखा।

अनुष्का शर्मा ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात को लेकर कहा कि “इसका मतलब ये नहीं है कि तुरंत परिवार को बढ़ाने के बारे में सोचने लगूं। आप शादी को तो छिपा सकते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी को नहीं छिपा सकते। ये ऐसा सच होता है जिसे आप छिपा नहीं सकते। कोई प्रेग्नेंट है या नहीं है, इसका सच दो-चार महीनों में सामने आ ही जाता है।”
मीडिया में बनायी जा रही है ये खबरें
अनुष्का शर्मा ने अपनी इस बात को लेकर आगे कहा कि “इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। विराट और उनकी आने वाले दिनों में ऐसी कोई योजना नहीं है। शादी के बाद लोग ऐसी बातें करने लगते हैं।”

“लोगों का मानना होता है कि शादी हो गई है तो अब प्रेग्नेंसी की बात की जाएं। लेकिन इन बातों में सच्चाई नहीं होती है। ये सब खबरें बनाने के लिए की जाती है। हाल े भविष्य में तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पापा बनने वाले हैं विराट कोहली? अनुष्का शर्मा ने बयाँ की सच्चाई appeared first on SportzWiki Hindi.