खेल डेस्क। भारतीय गेंदबाज मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट केवल 173 रन पर झटक कर जीत की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं।भारतीय टीम को चार मैचों की टेस्ट शृंखला में 2-1 की बढ़त बनाने के लिए केवल चार विकेट की आवश्यकता है जबकि मेजबान टीम को मैच जीते के लिए अभी 226 रन की जरुरत है।
पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ पर लगा प्रतिबंध हटा, अब खेल सकेंगे इस टूर्नामेंट में
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर घोषित कर मेजबान टीम को जीत के लिए 399 रन का विशाल लक्ष्य दिया। भारतीय पारी में सबसे बड़ा स्कोर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने बनाया। उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 42 रन का योगदान दिया। हालांकि वह केवल आठ रन से ही एक रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
साल 2018: ये हैं वो गेंदबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लिए सर्वाधिक विकेट, शीर्ष पांच में दो भारतीय भी
अगर वह इस पारी में भी अर्धशतक लगा देते तो वह अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाते। इससे पहले भारत की ओर से दिलावर हुसैन और सुनील गावस्कर ने अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे।
दिलावर हुसैन ने 1934 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 57 रन बनाए थे। वहीं भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मैच में 65 और 67 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली थी। मयंक अग्रवाल ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 76 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया।