Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने के बाद शेल्डन जैक्सन ने किए एक के बाद एक कई ट्वीट, अभद्र भाषा का किया प्रयोग

सौराष्ट्र टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन को इस आईपीएल निलामिमे कोई खरीददार नहीं मिला। शेल्डन पहले कोलकाता नाईट राइडर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। भारत के घरेलू टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहता है फिर भी उनके कोई खरीददार नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

कई ट्वीट किये

आईपीएल नीलामी के दौरान इन विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये। इसमें नीलामी में नहीं बिकने का गुस्सा साफ़ दिख रहा था। भारतीय घरेलू क्रिकेट में शेल्डन जैक्सन बड़ा नाम है लेकिन फिर भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।

स्टेट एसोसिएशन का रोल बताया अहम

शेल्डन जैक्सन ने अपना अंतिम ट्वीट काफी लम्बा किया और नीलामी में स्टेट एसोसिएशनों का रोल बताया। क्योंकि इस नीलामी में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ रूपये मिले हैं। वहीं सौराष्ट्र के लिए घरेलू मैचों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले धर्मेन्द्र जडेजा को कोई खरीदने वाला नहीं मिला।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा

“उन सभी राज्य संघों की बड़ी प्रशंसा होनी चाहिए जिनके पास अपनी लीग है। वरुण चक्रवर्ती एक बड़ा उदाहरण है, और धर्मेंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी जो हर दिन घरेलू सर्किट में प्रदर्शन करते हैं। 35 विकेट लेकर हैट्रिक लेने के बाद वह अनजान हैं।”

 

काफी हदतक सही है जैक्सन का पॉइंट

धर्मेन्द्र जडेजा के मुद्दे पर शेल्डन जैक्सन का पॉइंट काफी हदतक सही भी है। धर्मेन्द्र जडेजा ने घरेलू मैचों में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है, लेकिन उनपर किसी का ध्यान नहीं गया, क्योंकि ये मैच सभी जगह दिखाए नहीं जाते। लेकिन टीम अपनी जरूरत के हिस्सा से खिलाड़ी खरीदती है और उन्हें धर्मेन्द्र जडेजा जैसे खिलाड़ी की जरूरत नहीं रही होती।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने के बाद शेल्डन जैक्सन ने किए एक के बाद एक कई ट्वीट, अभद्र भाषा का किया प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.