भारतीय टीम के कप्तान कोहली की अगर बात करे तो इन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया हैं। वर्तमान समय में महानतम खिलाड़ियों में शुमार कोहली हमेशा से ही एक बेहतरीन कप्तान शानदार खिलाड़ी साबित हुए हैं।
क्रिकेट जगत में कोहली के जैसा कोई और दूसरा खिलाड़ी देखने को नहीं मिलता हैं। क्रिकेट का कोई सा भी फॉर्मेट हो लेकिन कोहली का बल्ला कभी नहीं रुकता। हां ,लेकिन कप्तान कोहली मैदान में अपने व्यवहार के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
कोहली के मैदान में अतिउत्साहित अंदाज के आलोचक और समर्थक दोनों ही हैं। जहां उनके समर्थक उन्हें इस अंदाज को देखकर खुश होते हैं तो वहीं उनके आलोचक उनकी आलोचना करते हैं। कोहली की आलोचना करने वालों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया हैं।
बता दे भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह वेदी ने कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर लताड़ लगाई है।
दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह वेदी की कोहली को सलाह
Just thinking..& chuckling to myself…had @imVkohli played in ‘our’ times..& behaved similarly..he would have ended up facing more ‘inquiry’ Committees than I ever did.!!Even so it’s never too late to be respectful to Cricket which has made him what he is today-Think it over..!
— Bishan Bedi (@BishanBedi) December 18, 2018
बता दें भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान कोहली और टिम पेन के बीच मैदान पर कई बार जोरदार तकरार देखने को मिली थी। जिसके बाद इस तकरार की सोशल मीडिया में जमकर चर्चा भी हुई।
अब ऐसे में दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह वेदी ने कप्तान कोहली को लेकर ट्विट करते हुए लिखा कि,
“मैं इस बात को सोच रहा हूँ, कि अगर विराट कोहली हमारे समय पर खेल रहे होते और ऐसा ही व्यवहार करते तो क्या होता उनके ऊपर तो कई बार इंक्वायरी होती। इतना ही नहीं इसक साथ -साथ इन पर कार्रवाई भी होती। इसीलिए कप्तान कोहली को मैं एक सलाह देना चाहता हूँ कि वो सुधर जाएं और एक सौहार्दपूर्ण क्रिकेट खेलें।”
पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने की आलोचना

बता दें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने भी कप्तान कोहली की आलोचना करते हुए फॉक्स स्पोर्ट्स पर अपने कालम में लिखा कि ,” मैच के समाप्ति के बाद आप एक-दूसरे से आंखें मिलाने, हाथ मिलाने और यह कहने की स्थिति में होने चाहिए कि शानदार मुकाबला रहा। कोहली का टिम पेन के साथ अच्छा बर्ताव नहीं था। दोनों ने एक दूसरे के साथ हाथ मिलाया। लेकिन बमुश्किल आंखें मिलाई। यह मेरे लिए एक अपमानजनक कार्य है। ”
जॉनसन ने आगे लिखा कि , “कोहली ज्यादतर क्रिकेटरों से दूर रहते हैं। क्योंकि वो विराट कोहली हैं। वह एक स्तर पर है, लेकिन इस टेस्ट में भारतीय कप्तान की हरकत बेवकूफाना लगा “
26 दिसंबर से मेलबर्न में होगा तीसरा मुकाबला

बता दें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज ने पहले मैच में 31 रनों के साथ एक बेहतरीन जीत दर्ज की थी। लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा।
The post कप्तान कोहली पर भड़के बिशन सिंह बेदी, कहा कि वो सुधर जाएं नहीं तो……… appeared first on SportzWiki Hindi.