दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन मंगलवार 5 दिसंबर को अंततः उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है.
बता दे, कि जब वह अपने करियर के चरम पर थे, तो उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में अपना प्रभाव छोड़ा था और भारतीय टीम को कई मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत दिलाई थी.
अपने पूरे क्रिकेट करियर में सिर्फ एक वनडे मैच में की गेंदबाजी

गौतम गंभीर का एक ऐसा वीडिया सोशल मीडिया में वयारल हो रहा है. जो आज के युवा फैंस ने शायद ही देखा होगा. दरअसल, इस वीडियो में भारतीय टीम के पूर्व स्टार ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है.
बता दे, कि वैसे तो गौतम गंभीर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते है, लेकिन एक मुकाबले में उन्होंने अपने प्रशंसकों को गेंदबाजी का भी जौहर दिखाया था.
31 मार्च 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ की थी गेंदबाजी

ये तो हर कोई जानता है कि गौतम गंभीर एक परिपूर्ण बल्लेबाज थे, लेकिन क्या आपने गौतम गंभीर को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करते देखा है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लाए हैं गंभीर का गेंदबाजी करते हुए वीडियो…
दरअसल गौतम गंभीर ने अपने पूरे वनडे क्रिकेट करियर के दौरान केवल एक ही ओवर गेंदबाजी की है. गंभीर ने 31 मार्च 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ फरिदाबाद में खेले गए वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी की है.
यहाँ देखे गौतम गंभीर की गेंदबाजी का वीडियो
इस बल्लेबाज ने अपने 147 मैचों के वनडे करियर के दौरान केवल एक ही ओवर गेंदबाजी की। इस एक ओवर में गंभीर ने 13 रन खर्च किए थे तो वहीं विकेट का कॉलम खाली रहा था. इस मैच के बाद वह कभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए नहीं देखें गये थे.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post वीडियो : जब गौतम गंभीर ने पहली बार वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की थी गेंदबाजी, इस वजह से बन गया था यादगार appeared first on SportzWiki Hindi.

He has bowled just 1 over in his entire ODI career and conceded 13 runs.
. #GautamGambhir #GautiForever @gautamgambhir55
Gautam Gambhir FC