रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने आईपीएल की नीलामी में मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को 5 करोड़ रूपये की बड़ी राशि देकर अपने साथ जोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज शिवम दुबे ने पिछले कुछ महीने में अपने प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा दिया है। उन्होंने अभी तक घरेलू मैचों में दो बार एक ओवर में 5 छक्के जड़े हैं।
पिछली दो बार रहे थे अनसोल्ड

बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज और दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज शिवम दुबे पिछली दो नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद यह बात बताई। अब इस बार उन्हें इतनी बड़ी रकम देकर आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा है।
अब वह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे और ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ी बात है जो देश के लिए खेलना चाहता है।
हार्दिक पांड्या का माने जा रहे विकल्प

भारतीय टीम के पास तेज गेंदबाजी करने वाले एक मात्र ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। अच्छे या खराब किसी भी फॉर्म में उन्हें लगातार टीम में जगह मिल जाती है। उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता की काफी कमी रही है।
शिवम दुबे को अब हार्दिक पांड्या का विकल्प माना जा रहा है। उनके आने से हार्दिक पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बनेगा। शिवम बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और यह बात उनके पक्ष में जाती है। टेस्ट या वनडे टीम में भारत के पास काफी कम बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
संजय मांजरेकर ने बताया हैंड्सम क्रिकेटर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने शिवम दुबे को आईपीएल का सबसे हैण्डसम क्रिकटर बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर लिखा
“समय बताएगा कि शिवम आईपीएल स्टार बनते हैं या नहीं लेकिन वह आईपीएल के सबसे हैंड्सम क्रिकेटर में से एक हैं।”
Time will tell if Shivam Dubey becomes an IPL star or not, but he is already one of the most handsome players in the IPL.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) December 20, 2018
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post संजय मांजरेकर ने विराट को दरकिनार कर इस खिलाड़ी को माना आईपीएल का सबसे हैंड्सम क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.
