Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण कंगारू टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया टीम दो दिन बाद भारतीय टीम के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए दोनों टीमें इस समय मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। इसी बीच आॅस्ट्रेलिया ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के लिए एक दुख की खबर आई है।

IndvAus : 71 साल बाद आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के लिए कोहली बना रहें है ये 'विराट प्लान'

हाल ही मीडिया से जानकारी मिल रही हैं कि कंगारू टीम के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के भाई को आॅस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ख्वाजा के भाई अर्सलान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की आतंक निरोधक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 39 वर्षीय अर्सलान ख्वाजा को सिडनी में जाली डाक्यूमेंट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार ऐसी खबर मिल रही हैं कि अर्सलान ख्वाजा पर ये आरोप है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और अन्य सांसदों पर आतंकी हमलों के प्लान में शामिल थे। इस कारण आॅस्ट्रेलिया दिग्गज ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के भाई को गिरफ्तार किया गया है।

इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बता रही हैं कि अर्सलान को झूठे मामले में फंसाने और झूठे आतंकी हमले के दस्तावेज बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे ये मामला अगस्त माह का है। इसी बीच आपको बता दें कि आॅस्ट्रेलिया के पूर्व नंवर वन कप्तान पोंटिंग ने हाल ही में मीडिया को बताया था कि 6 दिसंबर से शुरू होने वाले चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उस्मान ख्वाजा भारतीय कप्तान विराट कोहली से सबसे ज्यादा रन बनाएंगा।