Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने रचा इतिहास, इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 243 रन पर सिमट गई वही ऑस्ट्रेलिया ने 286 रन की लीड ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाये थे। वहीं 283 रन पर ऑलआउट हो गई थी। लेकिन भारतीय टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए। कप्तान विराट कोहली ने शतक लगाया है साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नामा किये है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की कप्तान विराट कोहली ने शानदार 123 रनों की शतकीय पारी खेलने के साथ ही उन्होंने ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किये। आपको बता दे की विराट कोहली ने सबसे तेज 25 टेस्ट शतक पूरे करने के मामले में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछें छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में 130 पारियों में 25 टेस्ट शतक पूरे किए थे लेकिन कोहली ने 127 पारियों में यह कारनामा कर दिया।

साथ ही आपको बता दे की भारतीय कप्तान विराट कोहली एक इतिहास बनाने से पीछे रह गए वह आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। सर डॉन ब्रेडमैन ने 68 पारियों में 25 टेस्ट शतक पूरे किए थे। भारत की और से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट और इशांत शर्मा को एक विकेट मिला। जबकि उमेश यादव और हनुमा विहारी को बिना विकेट से संतुष्ट होना पड़ा। .

और ये भी पढ़े:

IND vs AUS, 2nd Test: चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया 151/4, भारत 194 रन पीछे

Ind vs Aus : खराब प्रदर्शन की वजह से खतरे में पड़ सकता है इस खिलाड़ी का करियर



Herald