Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक ने डेब्यू मैच ही तोड़ डाला लिटिल मास्टर का ये बड़ा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे रिकॉर्ड जानकर

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज मेलबर्न में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। मेलबर्न का पहला दिन भारत के लिए डेब्यू करने वाले 27 साल कर्नाटक के युवा ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा। मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। मयंक ने अपने करियर के पहले अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

भारत के डेब्यू खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने आज अपने करियर का शानदार आगाज किया। मयंक अग्रवाल मेलबर्न में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इसी के साथ मयंक अग्रवाल दूसरे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने विदेशी धरती पर डेब्यू पारी में सर्वाधिक रन बनाए। मयंक अग्रवाल से आगे इस मामलें में सुधीर नाइक है। जिन्होंने वर्ष 1974 में इंग्लैंड के विरूद्ध डेब्यू मैच में 77 रन बनाएं है।

इसी के साथ आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल ने अपने पहले डेब्यू मैच में 76 रनों की पारी खेली। लेकिन मयंक अग्रवाल ने इस मामलें में भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। गावस्कर ने 1971 में कैरेबियाई टीम के बीच विदेशी धरती पर डेब्यू किया। इस दौरान गावस्कर ने 67 रन बनाएं थे। लेकिन मयंक अग्रवाल ने 76 रन बनाकर लिटिल मास्टर को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर चेतेश्वर पुजारा 68 रन और कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।