Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टेस्ट टीम में जगह न मिलने से निराश हैं चहल, फिर भी इस बात की है ख़ुशी

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से सीमित ओवर की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सीमित ओवर की क्रिकेट में भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के लिए सबसे बड़ा हाथ टीम के टॉप आर्डर बल्लेबाजों के साथ ही टीम की गेंदबाजी का भी रहा है।

युजवेन्द्र चहल को टेस्ट क्रिकेट में खेलना है बड़ा सपना

भारतीय टीम के पास इस समय सीमित ओवर की क्रिकेट के लिए सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी है, जिसमें कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल जैसे दो बड़े रिस्ट स्पिन हथियार मौजूद हैं।

युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी के बूते कई मैच जीता कर दे रहे हैं, इन दोनों ही स्पिन गेंदबाजों में से कुलदीप यादव ने तो भारतीय टेस्ट टीम में जगह बना ली है, लेकिन युजवेन्द्र चहल को अभी भी टेस्ट फॉर्मेट खेलने का इंतजार है।

भारत के लिए खेलना चाहता हूं टेस्ट क्रिकेट

युजवेन्द्र चहल की नजरें भी अब जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने पर आ गई है। युजवेन्द्र चहल ने साफ कर दिया है कि वो भारतीय टेस्ट टीम में खेलना चाहते हैं।

युजवेन्द्र चहल ने इस बात को लेकर कहा कि

“मैं भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने का सपना देख रहा हूं। आपको बता दें कि य़ुजवेन्द्र चहल को टेस्ट क्रिकेट में अपने आपको साबित करने के लिए इसी साल जुलाई में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में मौका दिया गया था।”

अभी तो हमें करना होगा लंबा सफर तय

भारतीय क्रिकेट में युजवेन्द्र चहल ने अपने योगदान को स्वीकारते हुए कहा कि

“वे दोनों पिछले 7-8 सालों में अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं और हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। अगर आप पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन से जाते हैं, तो ये हमें एक अच्छा मौका देते हैं। जाहिर है कि हम विश्व कप स्पॉट के दावेदार हैं।”

England performed well by correcting mistakes: Chahal

हमें अभी भी एक लंबा सफर तय करना है। और इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि पहले हमारे पास ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हैं और फिर हमारे पास आईपीएल है।

राहुल द्रविड़ ने युजवेन्द्र चहल को लेकर कही ये बात

युजवेन्द्र चहल को लेकर राहुल द्रविड़ ने भी अपनी बात रखते हुए कहा था कि “चहल भारतीय चयनकर्ताओं के लिए उत्सुक हैं और देखना चाहते हैं कि वो लाल गेंद से क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि उन्होंने ज्यादा नहीं खेला है।”

Learned a lot from club cricket: Dravid

“इसी कारण से ये अच्छा है कि हमने उसे कुछ मौके दिए और इसने अच्छी तरह से काम किया है। इसलिए, चहल, रेड-बॉल क्रिकेट खेलते हैं, जितना ज्यादा अनुभव उन्हें हासिल होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है, जैसा कि हम देखते हैं कि उन्हें कौशल मिला है। लेकिन उन्हें अधिक खेलने की जरूरत है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post भारतीय टेस्ट टीम में जगह न मिलने से निराश हैं चहल, फिर भी इस बात की है ख़ुशी appeared first on SportzWiki Hindi.