Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पर्थ में कुंबले ने इस खिलाड़ी को खिलाना बताया बेस्ट आॅप्शन...

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल से पर्थ में खेला जाएगा। पर्थ में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की घोषणा आज हो चुकी है। दूसरे टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और रोहित शर्मा को बाहर रखा गया। इन दोनों की जगह हनुमा विहारी और आॅल राउंडर रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है।

इस बीच आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में आॅलराउंडर रविन्द्र जडेजा के शामिल करने पर पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने एक बयान में कहा हैं कि जडेजा को टीम में शामिल करना एक शानदार विचार है। क्योंकि जडेजा ने पिछले इंग्लैंड दौरे पर आखिरी पारी में शतक जमाया था और जडेजा एक शानदार स्पिन गेंदबाज के विकल्प है। जडेजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार कर सकते है।

आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आॅस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट जीतकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। पर्थ में भी भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी और आॅस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचने की पूरी कोशिश करेगी।