स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और वह 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। लेकिन इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा खतरा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से है। और इस बात को ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी मानने से इनकार नही कर रहें है हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है।
रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर अपनी टीम को सलाह दी है और कहा है की अच्छी गेंदबाजी से उनको परेशान किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अपनी टीम से कहा है की उनको अपने उपर हावी होने देने के बजाए ये ध्यान देना चाहिए की उनको किस तरह परेशान किया जा सकता है। उन्होंने ने कहा है की विराट कोहली को अपने जाल में उलझाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा है की पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन उनको अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर परेशान का चुके है।
आपको बता दे की इससे पहले रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम की सीरीज में हार की घोषणा कर चुके है। उन्होंने कहा है की भारत को टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दे की भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेलना है।
और ये भी पढ़े:
भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले गिरफ्तार हुआ इस खिलाड़ी का भाई
IPL 2019 की नीलामी में पहली बार करोड़पति बनेंगे ये खिलाड़ी
Herald