भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में युवा बल्लेबाज शॉ चोटिल हो गये थे। पृथ्वी कस बाहर होने भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। वह शानदार फॉर्म में चल रहे थे और अभ्यास मैच में भी 66 रनों की पारी खेली थी।
टखना मुड़ गया था

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाउंड्री पर कैच लपकने के दौरान पृथ्वी शॉ का टखना मुड़ गया था। पृथ्वी इसी वजह से पहले दोनों टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी तीसरे टेस्ट में वापसी की बात हो रही थी।
उनकी चोट काफी गहरी थी। चोटिल होने के बाद वह चल भी नहीं पा रहे थे और गोद मे उठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। अब उनके सीरीज से बाहर होने की खबर आ गयी है। यह टीम के लिए काफी बड़ा झटका है।
मयंक अग्रवाल टीम में शामिल

प्रथम श्रेणी मैचों में लगातार रनों का अम्बर लगा रहे मयंक अग्रवाल को पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शामिल कर लिया गया है। उन्हें इससे पहले वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था।
उस सीरीज में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था लेकिन अभी ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाज जिस तरह फ्लॉप हो रहे हैं। उसे देखते हुए मयंक को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार था शॉ का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्तूबर में टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने पहले ही टेस्ट में शानदार शतक बनाया था। उन्होंने यह शतक 100 से भी कम गेंद में बनाया था। उस सीरीज के दूसरे मैच में भी उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी दिया गया था। अब वह कब मैदान पर वापसी करेंगे इसकी कोई अपडेट नहीं आई है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post BREAKING NEWS: पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को भेजा गया बाकी 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.