Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु ने मारी सेमीफाइनल में एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क। ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स (BWF World Tour Finals) में शुक्रवार को बेइवेन झांग को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की है। पीवी सिंधु की ये लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले गुरुवार को वर्ल्ड नंबर-1 ताई जू यिंग और बुधवार को जापान की अकाने यामागुची को हराया था।

पीवी सिंधु ने बेइवेन झांग को 21-9 और 21-15 से हराते हुए वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह दोनों के बीच 7वां मुकाबला था, जिसमें से चौथी बार सिंधु ने विजय प्राप्त की। अपनी जीत के बारे में सिंधु ने कहा, ;मैं लगातार 3 जीत दर्ज करके काफी खुश हूं। यह सकारात्मक चीज है। मैं इसी सकारात्मकता से आगे बढ़ना चाहूंगी और सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करूंगी।

वहीं दूसरी तरफ, टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के ग्रुप-बी के मुकाबले में समीर वर्मा ने भी शानदार जीत हासिल की। उन्होंने थाइलैंड के केंटाफोन वांगचारोन को 21-9 और 21-18 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दूसरा मुकाबला था। आपको जानकारी में बता दें, यह टूर्नामेंट ग्वांग्झू में हो रहा है।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS, 2nd Test, Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर बनाये 277 रन

Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में भारत को नुकसान दे सकता है विराट का ये फैसला!



Herald