किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल की एक ऐसी टीम हैं. जिसका इतिहास कुछ खास नहीं रहा हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई हैं.
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल के इतिहास में आजतक सिर्फ एक बार आईपीएल 2014 में फाइनल में पहुंच पाई हैं. इसके अलावा पंजाब की टीम का आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है.
आईपीएल 2019 में बनाई है अच्छी टीम
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल 2019 की प्रबल दावेदार टीमों में से एक है. किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2019 की नीलामी में काफी अच्छी टीम खरीदी है और उनकी टीम को देखने के बाद क्रिकेट के जानकर उन्हें आईपीएल 2019 का प्रबल दावेदार मान रहे है.
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल 2019 के लिए सैम कुरेन, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती जैसे कई शानदार खिलाड़ी ख़रीदे हैं. जिस वजह से यह टीम आईपीएल की प्रबल दावेदार नजर आ रही है.
अश्विन को ही चुना आईपीएल 2019 के लिए कप्तान

आईपीएल 2019 के लिए प्रीति जिंटा ने रविचंद्रन अश्विन को टीम का कप्तान बनाया है. बता दें, कि आईपीएल 2018 में भी रविचंद्रन अश्विन ने ही टीम की कप्तानी की थी.
अब आईपीएल 2019 में भी रविचंद्रन अश्विन ही टीम की कप्तान होंगे. दैनिक जागरण पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा ने अपने एक बयान में कहा है, कि “रविचंद्रन अश्विन ही हमारे आगामी आईपीएल 2019 के कप्तान होंगे.”
इस प्रकार है आईपीएल 2019 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम
©IPL/BCCI
रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, मोसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, हार्डस विजलोन, अर्शदीप नाथ, दर्शन नाल्कंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेस अयाची, हरप्रीत बरार
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post CONFIRM : आईपीएल 2019 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने कप्तान का किया ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.