स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर्स के दुनिया भर में फैंस होते है लेकिन कुछ फैंस ऐसे होते है जो अपने पसंदीदा क्रिकेटर के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते है। ऐसा ही कुछ किया भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के एक अमेरिकी फैन ने। इस अमेरिकी की फैन ने अपनी कार की नंबर प्लेट में MS DHONI का नाम लिखवा रखा है। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसे देश-विदेश के फैंस जमकर पसंद कर रहे है।
फैन ने कार की तस्वीर ट्विटर पर चेन्नई सुपरकिंग्स( CSK) को टैग करते हुए शेयर की है। CSK के फैन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे दोस्त ने यह तस्वीर ली। जिसकी भी यह कार है, वह धोनी का बड़ा फैन होगा।" वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, “अब लीजेंडरी स्वपन्सुंदरी अब LA में है।”
Aaah, so the legendary Soppanasundhari is now in LA! #WhistlePodu #Thala https://t.co/wUHiaUWqQW
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 20, 2018
आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में फैंस है। वहीं आईपीएल में उनकी टीम का मैच देखने फैंस विदेशो से आते है। जानकारी में बता दें, धोनी इन दिनों आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे है, जिसको लेकर काफी आलोचना भी हो रही है। आलम यह रहा कि वेस्टइंडीज के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया।
यह भी पढ़े:-
2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश
विरोट कोहली भी क्रिकेट मैदान पर खा चुके हैं झन्नाटेदार थप्पड़, जानिए क्यों?
2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम
Herald