Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉस एंजिलिस में एक कार प्लेट पर धौनी का नाम, CSK ने दिया ऐसा रिऐक्शन

चेन्नई
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर धौनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। लॉस एंजिलिस में धौनी के एक फैन ने तो अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट 'MS Dhoni' रखी है। इस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया गया, जिस पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने मजेदार रिऐक्शन दिया।

धौनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल के बैन के बाद आईपीएल में 2018 में वापसी की और आते ही खिताब अपने नाम कर लिया। ये धौनी की कप्तानी में सीएसके का तीसरा खिताब भी था।

वैसे आपको बता दें कि दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं, जहां गाड़ी के नंबर प्लेट पर आप अपने पसंदीदा एल्फाबेट लिख सकते हैं। दुनिया में धौनी के कई ऐसे फैन्स जो जिन्होंने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर उनका नाम रखा है।