फोर्ब्स इंडिया ने 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्रिटी के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में 1 अक्तूबर 2017 से लेकर 30 सितम्बर 2018 की कमाई को देखा गया है। इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पहले स्थान पर काबिज हैं लेकिन भारतीय खिलाड़ी भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। सेलेब्रिटी के टॉप-100 में कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी सचिन टॉप-10 में हैं।
विराट कोहली पहले स्थान पर

भारतीय खिलाड़ियों में पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। सेलेब्रिटी की सूची में बड़े- बड़े दिग्गज को पछाड़कर उन्होंने सलामन खान के बाद दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।
अक्तूबर 2017 से सितम्बर 2018 के बीच कप्तान कोहली ने 228.09 करोड़ रूपये कमाए हैं। पिछले साल जारी हुई सूची में उनकी कमाई करीब 100 करोड़ रूपये ही थे।
टॉप-10 में धोनी और सचिन भी

फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटीज के टॉप-10 लिस्ट में कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को भी जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 101.77 करोड़ की कमाई के साथ खिलाड़ियों में दूसरे और सेलेब्रिटी की सूची में 5वें स्थान पर हैं।
2013 में क्रिकेट से संन्यास लेने लेने के बाद भी सचिन तेंदुलकर ने पिछले साल 80 करोड़ की कमाई की है। क्रिकेटर में इनके अलावा रोहित शर्मा 31.49 करोड़ की कमाई के साथ सूची में 23वें स्थान पर हैं।
क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन के खिलाड़ियों का जलवा

क्रिकेटर के अलावा एनी खेलों की बात करें तो ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इस सूची में 20वें स्थान पर हैं। फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेटर को हटा दें तो वह पहले स्थान पर हैं। उनकी साथी ख़िलाड़ी सायना नेहवाल 16.54 करोड़ रूपये की कमाई के साथ 58वें साथ पर हैं।
सेलेब्रिटीज में इस प्रकार है खिलाड़ियों की सूची:
| सेलेब्रिटी रैंक | नाम | कमाई (करोड़ रुपए) |
| 2 | विराट कोहली | 228.09 |
| 5 | महेन्द्र सिंह धोनी | 101.77 |
| 9 | सचिन तेंदुलकर | 80 |
| 20 | पीवी सिंधु | 36.5 |
| 23 | रोहित शर्मा | 31.49 |
| 27 | हार्डिक पांड्या | 28.46 |
| 44 | रविचंद्रन अश्विन | 18.9 |
| 52 | भुवनेश्वर कुमार | 17.26 |
| 55 | सुरेश रैना | 16.96 |
| 58 | साइना नेहवाल | 16.54 |
| 59 | केएल राहुल | 16.48 |
| 60 | जसप्रीत बुमराह | 16.42 |
| 62 | शिखर धवन | 16.26 |
| 68 | रविंद्र जडेजा | 15.39 |
| 77 | मनीष पांडे | 13.08 |
| 78 | अजिंक्य रहाणे | 12.02 |
| 81 | अनिरुद्ध लहिरी | 11.99 |
| 87 | श्रीकांत किदंबी | 10.5 |
| 96 | विजेंदर सिंह | 6.4 |
| 98 | शुभंकर शर्मा | 4.5 |
| 99 | रोहन बोपन्ना | 3.27 |
The post Forbes India Celebrity List: सन्यास के बाद भी कमाई के मामले में दिग्गजों पर भारी हैं तेंदुलकर, टॉप 10 में 3 भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.