आज 4 दिसंबर मंगलवार को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अजीत अगरकर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है. अजीत अगरकर ने भारतीय टीम के लिए करीब 9 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और भारतीय टीम को कई मौकों में अपने शानदार प्रदर्शन से जीत भी दिलाई.
लेकिन अजीत अगरकर का एक रिकॉर्ड ऐसा है. जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहेंगे. दरअसल, वह 1999-2000 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में लगातार पांच बार शून्य के स्कोर पर पर आउट हुए थे.
1999-2000 में लगातार पांच बार हुए थे शून्य के स्कोर पर आउट

आपकों बता दे, कि 1999-2000 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में एडिलेड में हुए पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में अजीत अगरकर ने 19 रन की पारी खेली थी.
लेकिन इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गये थे. वहीं इसके बाद मेलबर्न में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गये थे.
इसके बाद सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में भी वह शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. इसके बाद एमसीजी में भी खेले गये टेस्ट मैच में भी वह शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे.
ऐसा रहा है अजीएत अगरकर का क्रिकेट करियर

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने भारतीय टीम के लिए कुल 26 टेस्ट मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने कुल 58 विकेट हासिल किये है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 191 वनडे मैच भी खेले हुए है. अपने खेले 191 वनडे मैचों में अजीत अगरकर ने 288 विकेट हासिल किये है. 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने कुल 3 विकेट भारतीय टीम के लिए हासिल किये हुए है.
उन्होंने भारतीय टीम के लिए 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय 5 सितंबर 2007 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.
बीसीसीआई ने भी दी है जन्मदिन की बधाई

Here’s wishing @imAagarkar a very happy birthday
On this special day, relive his five-wkt haul against Sri Lanka in 2005 pic.twitter.com/HWefbxYeyk
— BCCI (@BCCI) December 4, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post HBD: आज है उस भारतीय खिलाड़ी का जन्मदिन जिसे ऑस्ट्रेलिया ने किया सबसे ज्यादा परेशान, लगातार 5 बार शून्य पर हुआ था आउट appeared first on SportzWiki Hindi.

