क्रिकेट की दुनिया में कई बल्लेबाज आए और चले गए। लेकिन इनमें से कुछ बल्लेबाज ऐसे भी आये जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक नए आयाम तक पहुंचाया। इतना ही नहीं अपने बलबूते पर टीम को जीत भी दिलाई। इन्हीं बल्लेबाजों में से एक हैं|
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सिक्सर किंग के नाम से महशूर युवराज सिंह। युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं। जिन्हें दुनिया का बच्चा -बच्चा जानता हैं। वर्तमान समय में इस खिलाड़ी का बल्ला भले ही शांत हो लेकिन एक वो भी समय था।
जब इनके सामने दुनिया के विस्फोटक गेंदबाज भी गेंदबाजी करने से कतराते थे। भारतीय टीम के सिक्सर किंग आज अपना 37वां जन्मदिन माना रहे हैं। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्में युवी की जिंदगी बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही हैं।
युवराज ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया हैं। जिसमें उन्होंने कैंसर से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए शपथ ली हैं।
सिक्सर किंग ने ली शपथ
युवराज ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कैंसर से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए शपथ ली हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हैं कि , “आज अपने जन्मदिन के मौके पर मैं कैंसर से पीड़ित 25 बच्चों को अपनी फाउंडेशन YouWeCan मदद देने की शपथ लेता हूं।”
साल 2000 में किया था डेब्यू

इस बेहतरीन खिलाड़ी ने साल 2000 के दौरान नैरौबी में खेले गए आईसीसी कप में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। बता दे युवी का डेब्यू उस समय हुआ था जब नंबर वन की पोजीशन पर चल रहीं ,ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर एक बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे थे।
उस समय युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए दुनिया को अपने होनहार खिलाड़ी होने का परिचय दे दिया था। इसके बाद इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को कई मौकों पर भारतीय टीम को बड़ी जीतें दिलाई हैं।
6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने वैसे तो कई पारियां खेली हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेली उनकी ये बेहतरीन पारी कोई भी नहीं भूल सकता। जब युवी ने मैच के दौरान लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।
बता दे इंग्लैंड के विरुद्ध जारी मैच में फ्लिंटॉफ का गुस्सा युवा स्टुअर्ट ब्रॉड पर निकालते हुए युवी ने टी-20 में लगातार 6 छक्के लगाए थे। युवराज ने इसी के साथ ये नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
बता दें क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाने वाले युवराज पहले बल्लेबाज नहीं हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार 6 छक्के जड़े थे।
The post HBD युवराज: जिंदगी की जंग से पहले लड़ी थी देश को विश्व विजेता बनाने की जंग appeared first on SportzWiki Hindi.